मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हुए राजकीय कार्यक्रम


                                                                       मंदसौर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में शासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर मनोज पुष्प ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया तत्पश्चात राष्ट्रीय गान,राष्ट्रीय गीत और राज की राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति स्कूली बच्चों ने दी । मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश का वाचन कलेक्टर मनोज पुष्प ने किया और प्रतिज्ञा दिलाई ।इस मौके पर डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल के बच्चों द्वारा परेड मार्चिंग की प्रस्तुति दी गई और बैंड डिस्प्ले का प्रदर्शन भी किया गया। वहीं देश के शहीदों की शहादत को याद करते हुए स्कूली बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर कई अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments