मंदसौर। बुधवार को अरनिया निजामुद्दीन में एक 19 वर्षीय महिला तस्लीम पति स्माइल की लाश कुवे में पड़ी मिली । इस मामले में महिला के पिता ने उसके सास-ससुर व पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर नई आबादी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंची। वही एफएसएल अधिकारी ने भी मौका मुआयना किया बाद में पुलिस ने महिला की लाश को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका पीएम हुआ। नई आबादी पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच सीएसपी द्वारा की जाएगी । पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है पुलिस का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम किया गया है उधर महिला के पिता अनवर शाह पिता 70 साल निवासी खानपुरा मंदसौर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है अनवर शाह ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि 9 माह पूर्व रतलाम के सामूहिक विवाह सम्मेलन ने उसकी बेटी की शादी इस्माइल से की गई थी अनवर शाह ने ज्ञापन में यह भी कहा कि 30 अक्टूबर को उसकी बेटी के साथ मारपीट की और घाट उतार दिया। ज्ञापन में पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।


0 Comments