मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ के 57 वे मेले में सांस्कृतिक रंगमंच को भव्यता प्रदान करने के साथ ही
ख्यातनाम कलाकारो की प्रस्तुतियां होगी। नपा परिषद द्वारा बुधवार को मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमो को अंतिम रूप दिया जिसके तहत आगामी 17 से लेकर 26 नवम्बर तक एक देश के ख्यातनाम कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुति देगे।
यह जानकारी देते हुये नपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, नपा उपाध्यक्ष सुनिल जैन महाबली, सीएमओं सविता प्रधान गौड, मेला समिति सदस्यगण संगीता शेलेन्द्र गोस्वामी, नारायण कुमावत, मुमताज अश्फाक मेव, यशवंत भावसार एवं लिखिता आशीष गौड ने बताया कि आगामी 17 नवम्बर रविवार की रात्री द वाईस इंडिया फेम दिव्यांश वर्मा नाईट्स का आयोजन होगा, 18 नवम्बर सोमवार को अंकित कलिका गु्रप नाईट्स कानपुर, 19 नवम्बर मंगलवार भाग्य श्री बम्हसर नाईट्स मुंबई अपनी प्रस्तुति देगे। आगामी 20 नवम्बर बुधवार को प्रसिध्द भजन गायक प्रकाश माली जोधपुर की भजन संध्या होगी, 21 नवम्बर गुरूवार को सुनिल पाल लाफटर नाईट्स मुंबई अपनी प्रस्तुति देगे। आगामी 23 नवम्बर शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें देश के ख्यातनाम कविगण श्री राहत इंदोरी, सत्यनारायण सत्तन, प्रताप फौजदार, जानी बैरागी, कुंवर जावेद, संदीप भोला, भुवन मोहिनी, मुमताज नसीम, मुन्ना बेटरी सहित अनेक कविगण कविता पाठ करेगे। 24 नवम्बर रविवार को रोजानील साहू ( मेरे रश्के कमर) नाईट्स, 25 नवम्बर सोमवार को चिंकी, मिंकी नाईट्स मुंबई एवं 26 नवम्बर मंगलवार को अल्ताफ राजा नाईट्स मुंबई के प्रोगाम होगें।
नपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, नपा उपाध्यक्ष सुनिल जैन महाबली, सीएमओं सविता प्रधान गौड, मेला समिति सदस्यगण संगीता शेलेन्द्र गोस्वामी, नारायण कुमावत, मुमताज अश्फाक मेव, यशवंत भावसार एवं लिखिता आशीष गौड ने मंदसौर नगर एवं अंचल के कलाप्रेमियो एवं नागरिको से सादर अनुरोध किया है कि वे भगवान श्री पशुपतिनाथ के 57 वे मेले के सांस्कृतिक रंगमंच पर आयोजित सभी कार्यक्रमो में सहभागिता करे।


0 Comments