पुलिस कर्मचारियों के विरूद्ध यातायात थाने ने की चालनी कार्यवाही

मंदसौर।थाना यातायात द्वारा विषेश अभियान चलाकर ऐसे पुलिस कर्मचारियों के विरूद्ध चालनी कार्यवाही की गई जो दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं करते अथवा चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं पहनते।
उक्त कार्यवाही के तहत आज श्री कोल्ड तिराहे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल ८ पुलिस कर्मियों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत बनाए गए एवं समझाइश दी गई के वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट या हेलमेट जरूर लगाएं। इसके अतिरिक्त यातयात जागरूकता हेतु आज लोटस स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिस में  स्कूली बच्चो को यातयात नियमों के बारे में जानकारी दी गई एवं हेलमेट की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया गया एवं बच्चो को शपथ दिलाई गई के वह यातायात नियमो का पालन करेंगे और अपने परिवार वाले को पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments