नीमच। रामपुरा नगर का रिंगवाल गत दिनों बाढ़ आने से पूरे प्रदेश व देश में चर्चा का विषय बन गया था। कल रिंगवाल में एक ऐसी विचित्र मछली जो मछुआरों की जाल में फस गई।जिसे निकालकर देखा तो पता चला कि यह वि v चित्र मछली की प्रणाली नजर आ रही हे । मछुआरों ने उसे पकड़कर देखा व समझा भी किंतु यह मछली कौन सी प्रणाली की है यह समझ में नहीं आई। वहीं इस संबंध में भोई समाज के वरिष्ठ सदस्य व मछुआरों के सदस्य रामप्रसाद मौर्य से बात की गई तो उन्होंने भी बताया कि यह मछली विचित्र प्रकार की है हम भी वर्षों से यहां मत्स्य आखेट कर रहे हैं किंतु इस प्रकार की मछली पहली बार देखने में आई है इसे देखने के लिए नगरवासी भी आश्चर्यचकित है।


0 Comments