मंदसौर। सीतामऊ में श्री राम विद्यालय के ग्राउंड में आज एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ जिसमें सीतामऊ थाने की टीम व स्थानीय पत्रकारों की टीम आमने- सामने हुई। 12 ओवर के इस मैच में सुरुवात बेटिंग के लिए उतरी पत्रकारों की टीम ने 9 ओवर में 55 रन बनाकर आल ऑउट हो गई वही पुलिस की टीम ने 5 ओवर में ही 55 रन के लक्ष्य को पूरा किया।मैच के सुभारम्भ में मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा एसडीएम,तहसीलदार मुकेश सोनी,थाना प्रभारी अमित सोनी,नगर पंचायत सीएमओ रवि गुप्ता ने ट्रायल खेलकर मैच का सुभारम्भ किया।एक दिवसीय क्रिकेट मैच के इस आयोजन में ब्राइट मून स्कूल के संचालक प्रशांत चतुर्वेदी,शिक्षक राजीव त्रिपाठी ओर सभी स्पोर्टस टीचर की अहम भूमिका रही।


0 Comments