मंदसौर।जिला कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के निर्देशानुसार मल्हारगढ़ एसडीएम रोशनी पाटीदार की गाड़ी देख क्रेशर मशीन बंद कर सभी कर्मचारी भाग गए। उसके पश्चात एसडीएम एवं खनिज विभाग अधिकारीयो ने संयुक्त कार्यवाही की गई है। गांव मूंदड़ी (पलेवना) में सर्वे क्रमांक 750 का निरीक्षण कर गिट्टी मशीनों की जांच की गई जिसमें से एक क्रेशर मशीन अवैध चल रही थी जो जप्त की गई तथा दो क्रेशर मशीनों के बिजली के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए। जिन खदानों पर कार्यवाही की गई वे खदाने चित्रा देवी के नाम से है । इसके साथ ही सभी खदानों का निरीक्षण भी किया गया।निरीक्षण के दौरान खनिज अधिकारी नीतु डाबर , तहसीलदार प्रीति भिसे, नायब तहसीलदार सविता राठौर, खनिज अधिकारी मेजर सिंह जमरा ,पटवारी विकास पाटीदार, विजय कमलवा, सतीश नोघवल आदि अधिकारी साथ थे।_


0 Comments