मंदसौर।शामगढ़ में मुस्लिम समाज द्वारा संत रविदास जयंती पर मेघवाल समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह और शोभा यात्रा का डिंपल चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज की तीनों अंजुमनों के सदर सहित समाज के गणमान्य समाजजन उपस्थित थे। समाज जनों द्वारा चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया पानी की स्टाल लगाई तो बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए। चल समारोह के बाद सड़क पर बिखरे पुष्प, डिस्पोजल सहित अन्य गंदगी को मुस्लिम समाज जनों द्वारा रविदास जयंती पर स्वच्छता का संदेश देते हुए सड़क पर झाड़ू लगाकर और अपने हाथों से डिस्पोजल उठाकर स्वच्छ भारत का संदेश भी दिया। इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर शेर आलम वारसी, रजाक भाई ठेकेदार, मकसूद खान, जाहिद खान, सलीम खान, डॉ शौकत मंसूरी, ज़ाकिर अब्बासी, बबलू मेव, रईस अब्बासी, अकबर अगवान, अफ़ज़ल अगवान, हाजी पठान अगवान, फिरोज अगवान, खालिक खान, रफीक मंसूरी, फारुख मेव, सद्दाम, सलीम खिलजी सहित कई समाजजान मौजूद थे।


0 Comments