
मंदसौर ।जिला प्रेस क्लब द्वारा मंगलवार को रामटेकरी स्थित प्रेस क्लब के सभागार में मीडिया बंधुओं और समाचार पत्र वितरक साथियों का स्वास्थ्य परीक्षण का एक प्रयोजन किया गया जिसमें प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 3 घंटे की इस समयावधि में नगर के मीडिया परिवार के वरिष्ठ संपादक गण, पत्रकार और अखबार वितरकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। यह बड़ी ही सुखद स्थिति रही कि मीडिया परिवार के यहां आए सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण सामान्य रहा किसी के भी स्वास्थ्य में कोई असहजता नहीं पाई। लाकडाउन तथा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया 3 घण्टे की समयावधि में चरणबद्ध रूप से पूरी की गई स्वास्थ्य परीक्षण की शुरुआत मंदसौर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश जोशी के परीक्षण के साथ हुई। स्वास्थ्य परीक्षण कराने वालों में वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र लोढ़ा,महावीर अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, पुष्पराज सिंह राणा, संजय लोढ़ा ईश्वर रामचंदानी, प्रकाश सिसोदिया, अजय लोढ़ा,राहुल सोनी, महावीर जैन, बलवंत फांफ़रिया, नेमीचंद राठौर, नरेंद्र धनोतिया, हेमन्त शर्मा, डॉ प्रितिपाल सिंह राणा,नवीन जैन, शाहीद चौधरी,सुधीर लोढ़ा, रमेश भाटी, किशोर ग्वाला, जगदीश वसुनिया नरेंद्र मालू, लोकेश पालीवाल, शैलेंद्र सिसोदिया, हेमंत शर्मा, ललित पटेल, बंटी वर्मा, नीरज जोशी, दीपक शर्मा,, सुरेश भावसार, मनीष पुरोहित,शंकर ककनानी, जितेश जैन ,पंकज परमार प्रमोद जैन,ब्रजेश आर्य, राजेश मालू, रमेश चौहान, विपिन चौहान, सचिन जैन, आशीष चावड़ा, देवेंद्र मौर्य, प्रदीप कारपेंटर, जितेंद्र शर्मा, संदीप कुमावत, राकेश भाटी, संजय जैन रमेश माली, आबिद मिर्जा, जितेंद्र देवड़ा, अरविंद जोशी, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र गुप्ता, शुभम जटिया अतुल पोरवाल जगदीश मालवीय हरि नारायण गुप्ता, बंटी वर्मा कोमल चंद जैन विकास जैन बबलू माली दीपक माली अजीत चौहान आदि थे।
सांसद व नपाध्यक्ष भी पहुंचे जिला प्रेस क्लब
सांसद सुधीर गुप्ता व नपाध्यक्ष राम कोटवानी भी इस दौरान जिला प्रेस क्लब परिसर पहुंचे व मन्दसौर जिला प्रेस क्लब के इस प्रयोजन को समयोचित बताते हुए सराहना की।
मन्दसौर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी ने मीडिया परिवार के स्वास्थ्य परीक्षण के इस प्रयोजन में जिला कलेक्टर मनोज पुष्प,सीईओ जिला पंचायत ऋषव गुप्ता व सीएमचओ डॉ, महेश मालवीय के सराहनीय सहयोग का उल्लेख कर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया
*ये थी मेडिकल टीम*
स्वास्थ्य परिक्षण डॉ सतीश गोड़, डॉ. शाक्य,तथा सन्दीप जेन,रामेश्वर शर्मा,प्रेमचंद कुमावत इस टीम ने किया। आयुष विभाग के डॉ ओमनाथ मिश्रा, व राजेश पांडेय अरविंद त्रिवेदी ने औषधि वितरित की।
मीडिया परिवार ने मेडिकल टीम का ताली बजा कर स्वागत किया।अन्त में आभार सचिव पुष्पराज सिंह राणा ने माना

0 Comments