मन्दसौर।सुवासरा सेन समाज के युवाओं ने कोरोना वायरस के कारण सेलून की दुकानें बंद होने से जीवन यापन करने में कठिनाई के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सुवासरा तहसीलदाार को ज्ञापन प्रस्तुत कर समाजजन के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। कोरोना महामारी के कारण लोक डाउन के तहत हमारे सेन समाज के सैलून व्यवसाई सभी दुकाने करीब 1 माह से अधिक समय से लोग डाउन के कारण बंद पड़ी हूवी है जिससे हमारे समाज के लोगों का जीवन यापन करना खाना पीना तथा आर्थिक तंगी के कारण परिवार की आजीविका चलाना काफी मुश्किल हो रहा है तथा सेन समाज के गरीब परिवार आर्थिक संकटों से गुजर रहा है महोदय सरकार के द्वारा राशन की व्यवस्था तो करी है और उससे हमारी पूर्ति नहीं हो रही है अंत महोदय से निवेदन है कि थोड़ा राशन बढ़ाया जाए वह सैलून व्यवसायियों के परिवार को कम से कम शहरी क्षेत्र के लोगों को 8000 रुपए प्रतिमाह व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ₹5000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता की मदद की जाकर राहत पैकेज की घोषणा की जाकर उचित राहत प्रदान करें जिससे सेन समाज के गरीब तबके के व्यक्ति की जीविका को सुचारू रूप से चलाई जाए एवं उनके परिवार वालों का पालन -पोषण कर सकें। यह जानकारी युवा नगर अध्यक्ष महेश देवडा, बालचंन्द देवडा राजेन्द्र कुमार सोलंकी पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कछावा आदी ने दी।


0 Comments