अरनिया गौड में मास्क वितरण किए गए

मंदसौर । कोरोना वायरस से अरनिया गौड पंचायत से लेकर समस्त ग्राम पंचायतें जागरूक हुई, इस खतरनाक वायरस से आज  पूरा विश्व भयभीत हुआ है कई लोग काल के मोह में समा चुके है प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की घोषणा से जनता, प्रशासन सजकता बरत रही है।
इसी वायरस को लेकर आज सितामऊ जनपद की ग्राम पंचायत अरनिया गौड के सरपंच पप्पू सिंह एवं सचिव रामलाल बडगोती  द्वारा कोरोना वायरस को लेकर ग्राम वासियो को अपने बचाव हेतु जागरूक किया गया साथ ही आज पंचायत भवन में मास्क का वितरण किया गया एवं पंचायत से जुड़े 5 चो गाँव वो मे वितरण किया जाएगा एवं बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी पंचायत को तुरंत दे जिससे उसका स्वास्थ परीक्षण किया जा सके.
सरपंच और सचिव द्वारा प्रशाशन को धन्यवाद भी दिया गया कि माननिय कलेक्टर महोदय  पुलिस अधीक्षक महोदय जन प्रतिनिधियों द्वारा जो सतर्कता बरती जा रही है वो धन्यवाद के पात्र है।

Post a Comment

0 Comments