डॉ. शोभा मौर्य की लापरवाही के कारण मा बेटे की मौत

मन्दसौर। शामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डॉ शोभा मौर्य की लापरवाही के कारण नवजात बच्चे एवं मां की मौत हो गई यह गंभीर आरोप महिला के परिजन एवं ग्रामवासियों ने शामगढ़ चिकित्सालय पहुंचकर लाश को अस्पताल में रखकर मेडिकल ऑफिसर डॉ राकेश पाटीदार एवं डॉ मनीष दानगढ़  आवेदन सौंपकर महिला चिकित्सक के खिलाफ आवेदन सौपकर कार्यवाही की मांग की ।वाकया इस प्रकार है कि खजूरी पंथ निवासी महिला विमला पति हेमराज 09 /5/2020 को भर्ती शामगढ चिकित्सा लय लाया गया था 24 घंटे तक महिला को अस्पताल मे रखकर इलाज नही करना और परिजनों के बार बार आग्रह करने पर भी उसे रेफर नही किया गया अंतगतो नवजात बच्चे और उसकी माँ की मौत हो गयी ।जिस पर ग्रामीण जनों एव उसके परिजनों ने डॉ सोभा मोर्य के खिलाफ कार्यवाहो की मांग की अस्पताल पहुँचकर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवन्त सिंह पंवार ने सख्त लहजे मैं मेडिकल आफिसर राकेश पाटीदार एव मनीष दांगढ़ को उक्त महिला चिकित्सक शोभा मोर्य के खिलाफ लापरवाही करने एव बार बार मरीजो के साथ  गलत व्यवहार गली गलौच करने की रिपोर्ट प्रतिवेदन बनाकर जिला चिकित्सालय अधिकारी को भेजने की बात कही वही उक्त महिला डॉ के खिलाफ कार्यवाही की बात संगठन स्तर पर एव सांसद सुधीर गुप्ता गरोठ विधयाक  देवीलाल धाकड़ पूर्व विधायक हरदीप सिंह डंग जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया को घटना की जानकारी दी एवं कार्यवाही करने की बात कही।ज्ञात हो कि उक्त महिला चिकित्सक शोभा मोर्य की लगातार पूर्व मैं भो शिकायत हुई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवन्त सिंह पँवार ने परिजनों एव ग्रामीण जानो को समझा कर गांव पहुचाया एव कार्यवाही की बात कही जिसके बाद लाश उठाकर परिजन गये

Post a Comment

0 Comments