एसपी हितेश चौधरी का तबादला, नए एसपी सिद्धार्थ चौधरी


मंदसौर।वर्तमान एसपी हितेश चौधरी का तबादला मंदसौर से रेल पुलिस अधीक्षक भोपाल हुआ है। निश्चित रूप से श्री चौधरी का कार्यकाल मंदसौर के इतिहास में जोरदार कार्यवाहियों के लिए याद किया जायेगा। वहीं जो नये एसपी साहब सिद्धार्थ चौधरी मंदसौर आ रहे है। यह वही सिद्धार्थ चौधरी है जिन्हें हाल ही मे आईपीएस अवार्ड से पदोन्नत किया गया था। इंदौर में पूर्व में पदस्थ रहे सिद्धार्थ चौधरीसहित मप्र के 8 पुलिस अफसरों को आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अवार्ड 5 फरवरी 2020 को दिया गया था। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के 8 अफसरों को यह आईपीएस अवार्ड दिया गया था। श्री चौधरी डायरेक्ट आईपीएस न होकर हाल ही में आईपीएस अवार्ड से सम्मानित हुए थे। श्री चौधरी का जन्म 14 नवम्बर 1971 को हुआ था। यह वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से मंदसौर आयेंगे

Post a Comment

0 Comments