नीमच। पुलिस अधीक्षक मनोजकुमार राय के निर्देशन में नीमच सिटी थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह ठाकुर और उनकी टीम ने अफीम की बडी खेप पकडने में सफलता अर्जित की है। इससे मालवा के अफीम तस्करों में तो हडकंप मच ही गया है साथ ही राजस्थान के तस्कर भी भूमिगत हो गए है। जब्त की गई अफीम की मात्रा 50 किलो है, जो आस—पास क्षेत्रों से एकत्रित की गई थी और यह खेप राजस्थान जोधपुर जाने वाली थी। पुलिस ने तस्करी के एक बडे रेकैट का खुलासा किया है। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम मालखेडा निवासी भेरूलाल पाटीदार और राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले ट्रक और खल्लासी को गिरफ्तार किया है, जो अफीम राजस्थान लेकर जाने वाले थे।इस सीजन की बडी खेप से खलबली नीमच सिटी पुलिस द्वारा बीती रात को हाईवे से बडी खेप पकडने के बाद मालवा और राजस्थान के बडे बडे तस्करों में खलबली मच गई है। तस्करों ने पुलिस पकड न ले, इसलिए केबिन में खुफिया स्कीम बना रखी थी, लेकिन मुखबिर तंत्र तगडा होने के कारण इस केबिन तक नीमच सिटी पुलिस पहुंच गई और तस्करी के बडी खेप का भंडाफोड कर दिया। कुछ ही दिनों पूर्व नीमच सिटी पुलिस ने 25 किलो अफीम की खेप पकडी थी, दूसरी यह बडी खेप 50 किलो की पुलिस ने पकडी है। एसपी मनोजकुमार राय ने पकडने वाली टीम को ईनाम देने की घोषणा की है।


0 Comments