मंदसौर।नारायणगढ पुलिस की सक्रियता से तीन गांजा तस्कर पकडाएं आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 13,600 का जप्त, आरोपीयो द्वारा तस्करी कर रहे दो मोटर सायकल क्र RJ17 SP 5243 एवं MP 14 MW 3188 कुल किमती 50,000 की जप्त की गई ।गिरप्तार आरोपी ( 1 ) जगदीश पिता मानसिंह सौधिया राजपुत उम्र 20 साल निवासी रणायरा केलवा थाना बडोद जिला आगर ( 2 ) निर्मल पिता जगदीश राठोर उम्र 18 साल निवासी जनकुपुरा मन्दसौर ( 3 ) रितिक पिता प्रकाश सुर्यवंशी उम्र 18 साल निवासी जनकुपुरा मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री सिद्दार्थ चौधरी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामनाप्रसाद व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ श्री अभीषेक तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी संजीवसिंह परिहार के कुशल नेतृत्व में नारायणगढ़ पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा सूचना मिली एक व्यक्ति हरसोल फंटे पर मन्दसौर से आने वाले दो व्यक्तियों को गांजा बेचेगा, मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुवे हरसोल फन्टा नारायणगढ पर मोटर सायकल क्र RJ 17 SP 5243 से गांजा देने आये आरोपी जगदीश सौंधिया को मन्दसौर से मोटर सायकल क्र MP 14 MW 3188 से आये निर्मल राठोर व रितिक सुर्यवंशी को 01 किलो 700 ग्राम गांजा देते हुवे रंगे हाथ पकडा, मामले मे थाना नारायणगढ पर आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 NDPS एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपीयो द्वारा गांजा खरीदने व पुनः बेचने के संबंध मे पुछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही मे ASI नवनित स्वामी , आरक्षक नरेन्द्र सिंह , आरक्षक महिपाल सिंह , आरक्षक उदल सिंह , आरक्षक विनित धारु की सराहनिय भूमिका रही।


0 Comments