मन्दसौर।कलेक्टर मनोज पुष्प ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले हरिओम पाटीदार को शुभकामना संदेश दिए। जिन्होंने इस अवसर पर हरिओम पाटीदार से फोन पर बात भी की ओर फोन पर शुभकामना संदेश भी दिए। जिले में हरिओम पाटीदार पिता अरविंद पाटीदार जो स्मार्ट इंटरनेशनल स्कूल गरोठ के छात्र है, पाटीदार ने हाई स्कूल परीक्षा में 300 में से 300 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर द्वारा बताया कि माध्यकमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित हाईस्कूरल परीक्षा परिणाम के आधार पर जिले के शासकीय शालाओं का परिणाम 79.59 प्रतिशत रहा। जिसमें जिला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा शासकीय एवं अशासकीस शालाओं का परिणाम 75.53 प्रतिशत रहा। जिससे जिला प्रदेश में तृतीय स्थातन पर रहा। राज्य स्तरीय मेरिट सूची में जिले के पांच बच्चों को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें हरिओम पिता अरविन्द प्रथम स्थान, कशिश पिता महेश तीसरे स्थान, पायल पिता अरविन्द सातवा स्थान, मेघा पिता राजेंद्र सिंह तथा अभिषेक पिता नंदकिशोर को आठवा स्थान पर रहे। इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में कुल 15094 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 15092 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें 7280 बच्चे प्रथम श्रेणी 4071 बच्चे द्वितीय श्रेणी 49 बच्चे तृतीय श्रेणी में रहें। छात्रों का प्रतिशत 72.01 तथा छात्राओं का प्रतिशत 79.77 रहा है। छात्राओं का प्रतिशत जिले में छात्रों से अधिक रहा है।


0 Comments