पशुओं को रोग से बचाने के लिए टीका लगाए गए हैं

मंदसौर। ।देश में वैश्विक महामारी चल रही है कोरोना वॉरियर की लिस्ट अब पशु चिकित्सक भी शामिल हो गए हैं। पशुधन को बचाने के लिए पशु चिकित्सकों ने घर घर जाकर पशुओं का टीकाकरण शुरू कर दिया है। जिसमें पिपलियामंडी क्षेत्र के आस- पास गाँवों मे पशुओं को गल घोटु बीमारी से बचाने के लिए यह टीकाकरण अभियान शुरू किया गया हैं जिसमें पशु चिकित्सक सभी बचाव उपकरणों, सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए घर- घर जा रहें हैं पशुपालन विभाग ने पशु मुंहखुर एवं गलघोंटू टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है पशुधन को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान के तहत डयूल वैक्सीन के सभी पशुओं को यह टीका लगाया गया है पशु विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हु बताया की  मुंहखुर व गलघोटू बीमारी का एक साथ टीकाकरण शुरू किया गया है। क्षेत्र में फिलहाल कोई भी मुंहखुर और गलघोटू बीमारी से पीड़ित पशु नहीं है।  वैक्सीन संबंधित भ्रांतियों बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन के कारण गर्दन पर सूजन आना एवं मामूली बुखार आना एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे पशुपालकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
 टीकाकरण अभियान के लिए विभाग द्वारा सभी आवश्यक दिशा निर्देश विभाग की टीम को दे दिए गए हैं। वैक्सीन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पशु चिकित्सक डॉ.सुरेश पाटीदार,डॉ. सत्तू चौधरी की टिम द्वारा पशुओं को टीके लगाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments