ग्राम पंचायत दाउदखेड़ी द्वारा वितरित किये गये अवैध पट्टे की जांच के लिए कलेक्टर ने किया जांच दल का गठन

मंदसौर। ग्राम पंचायत दाउदखेड़ी जनपद पंचायत मंदसौर में ग्राम पंचायत प्रधान एवं सचिव द्वारा MIT कोलेज के पास, नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के आसपास, शासकीय विद्यालय की बाउड्रीवाल के पास एवं दशपुर विद्यालय के पास अपात्र लोगों को पट्टे वितरित किये जा रहे है। उक्त भूमि पर अन्य ग्राम पंचायत मुल्तानपुरा के लोग भी अवैध रूप से निवास कर रहे है।
ग्राम पंचायत दाउदखेड़ी द्वारा वितरित किये गये अवैध पट्टे की जांच करने हेतु कलेक्टर के द्वारा जांच दल का गठन किया गया है। इस दल में तहसीलदार मन्दसौर नोडल अधिकारी के रूप में रहेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंदसौर एवं खण्ड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत मंदसौर सदस्य के रूप में जांच दल में रहेंगे।
जाँच दल ग्राम पंचायत द्वारा वितरित समस्त पट्टे की एवं पट्टे धारियों की पात्रता की संपूर्ण जांच कर, जांच प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को 07 दिवस में उपलब्ध करायेगे।

Post a Comment

0 Comments