मंदसौर। जनपद सीतामऊ की ग्राम पंचायत देवल ढाबला का आलम यह है कार्यालयीन समय मैं भी पंचायत में मंगलवार को ताले लगे हुए हैं। पंचायत में आज नहीं तो रोजगार सहायक है नहीं सचिव और नहीं ग्राम पंचायत प्रधान। ग्रामीण जन अपनी फसल का बीमा कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। आज उमंग एक्सप्रेस की टीम ग्राम पंचायत क्षेत्र में पहुंची तब वहां के ग्रामीणों ने चर्चा करते हुए बताया कि पंचायत का आलम लापरवाही की चादर ओढ़े हैं । वही ग्रामीणों ने गांव में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में भी हमें जानकारी दी है बहुत जल्दी पूरे सबूत के साथ पंचायत के भ्रष्ट कार्यों का उजागर किया जाएगा।



0 Comments