पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

प्रतापगढ़। श्रीमती बिनिता ठाकुर, महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब परिवहन की रोकथाम एवं लोकल स्पेशल एक्ट के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय चूना राम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मीणा एवं पुलिस उप अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री ऋषिकेश मीणा, के निर्देशन में श्री मदन लाल थानाधिकारी प्रतापगढ़ के नेतृत्व में श्री पारस कुमार स.उ.नि मय गठित टीम द्वारा थाना के सामने नाकाबन्दी शुरू की। दौराने नाकाबन्दी के जीरो माईल चौराहे की तरफ से एक कुजर बरंग सिलवर रंग की जिस पर नम्बर RJ03UA4443 आती दिखाई दी। जिसको हाथ का ईशारा देकर रूकवाया, जिसमें ड्राईवर सहित कुल तीन व्यक्ति सवार थे। जिनमें से 2 व्यक्ति बीच की सीट पर बैठे थे, जो पुलिस जाप्ता को देखकर घबरा गये और फाटक खोलकर भागने का प्रयास करनेi लगे जिसे जाप्ते द्वारा घेरा देकर पकड़े। चालक का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम कैलाश पिता हवलाल मालवीय उम्र 40 साल निवासी मानपुरा थाना प्रतापगढ व पीछे बैठे व्यक्तियों में से एक ने अपना नाम सोनू पिता नरेन्द्र टेलर उम्न 28 साल निवासी सदरबाजार प्रतापगढ थाना प्रतापगढ दुसरे ने अपना नाम अशोक पिता दशरथ गिरी जाति गोस्वामी निवासी घोटारसी थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ का होना बताया। बाद गाडी की तलाशी ली गई तो कुल 08 केरेट अंग्रेजी शराब के होना पाया जिनमें 07 केरेट में व्हीस्की अंग्रेजी शराब, 01 केरेट में मेकडॉल नम्बर-1 व्हीस्की अंगेजी शराब भरा हुआ था। गठीत टीम द्वारा उक्त अवैध शराब व जप्त गाड़ी कुजर नम्बर RJ03UA4443 मय अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना प्रतापगढ़ पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम पता-*
1. कैलाश पिता हवलाल मालवीय उम्र 40 साल निवासी मानपुरा थाना प्रतापगढ़ ।
2. सोनू पिता नरेन्द्र टेलर उम्र 28 साल निवासी सदरबाजार प्रतापगढ थाना प्रतापगढ ।
3. अशोक पिता दशरथ गिरी जाति गोस्वामी निवासी घोटारसी थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ़ |

Post a Comment

0 Comments