प्रतापगढ़। जिले के एनएच 113 प्रतापगढ़ बांसवाड़ा मार्ग पर पाडलिया गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रोले और कार की आमने सामने भिड़ंत में दो महिला और दो पुरुष की दर्दनाक मौत हुई है। हादसे की सुचना पर सुहागपुरा 108 पायलेट मदनलाल डामोर, ईएमटी जितेंद्र कुमार ने मृतकों को जिला अस्पताल पंहुचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में सवार चार लोगों में बांसवाड़ा सीआई अखिलेश सिंह भी सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर सुहागपुरा एसएचओ हिम्मत सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर कार में शराब की बोतल और कोल्डड्रिंक की बोतल भी मिली।सूत्रों की माने तो कार सवार बांसवाड़ा सीआई अखिलेश सिंह और उनके साथी भी शराब के नशे में धुत थे। ट्रक और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को हटाया है। भीषण हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
0 Comments