फर्जी डान पुलिस की गिरफ्त में

 


मंदसौर।पिपलियामंडी निवासी सरार्फा व्यापारी नितेश सोनी को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फरियादी की पुत्री का फोटो को व्हाट्स एप पर सेंड कर एवं gangstar का फिरोती के लिए धमकाने वाला एक पिक्चर विडियो तथा  स्वयं को राजस्थान का कुख्यात डॉन बताकर जान से मारने की धमकी देकर उसके एवज में 1 लाख रु. की फिरोती के लिए अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के बार बार फ़ोन करने पर फरियादी और उसके परिजनों में दहशत का माहोल व्याप्त हो गया! फरियादी व परिजन अत्यधिक भयभीत होकर श्री सिद्धार्थ चोधरी पुलिस अधीक्षक मंदसौर के समक्ष उपस्थित होकर व्यथा से अवगत कराया गया !  पुलिस अधीक्षक मंदसौर के द्वारा उक्त मामले को अति गंभीरता से लेकर प्रकरण में तत्काल कायमी के आदेश देते हुए घटना की पतारसी व आरोपियों की तलाश हेतु तत्काल एक विशेष पुलिस  जाँच दल डा. अमित वर्मा  अति पुलिस अधीक्षक मंदसौर  व श्री टी.सी. पंवार  अ.अ.पु. मल्हारगढ़  के निर्देशन में गठित कर विशेष दिशा निर्देश देकर आरोपी की शीघ्र से शीघ्र पतारसी व गिरफ़्तारी  हेतु निर्देशित किया गया ! श्री शिव कुमार यादव निरीक्षक थाना प्रभारी पिपलियामंडी के कुशल नेतृत्व में थाना पिपलियामंडी में दर्ज अप.क्र. 352/20 धारा 507 भादवी में गठित पुलिस टीम के द्वारा लगातार तकनिकी विश्लेषण के आधार पर प्रयास करते हुए फरियादी को अज्ञात व्यक्ति मोबाइल धारक के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र करना प्रारंभ की गयी ! आरोपी काफी चालाक व चतुर होने से अपनी पहचान छुपाते हुए लगातार अपनी लोकेशन परिवर्तित कर गुमराह करने का प्रयास कर रहा था किन्तु कुशल नेत्रत्व में चयनित दक्ष पुलिस टीम के द्वारा  विभिन्न पहलुओ पर लगातार तकनिकी विश्लेषण किया गया जिसके उपरांत एक महत्वपूर्ण दिशा जयपुर की और इंगित होती हुई परिलक्षित हुई जो इस प्रकरण में आरोपी तक पहुचने में एक प्रकाश पुंज की तरह सहायक सिद्ध हुई ! उक्त दिशा को महत्वपूर्ण आधार मानकर बिना वक़्त गवाए   श्री शिव कुमार यादव निरीक्षक थाना प्रभारी पिपलियामंडी द्वारा वरीष्ट पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में एक टीम को तत्काल जयपुर राजस्थान तरफ रवाना किया गया ! पुलिस टीम के द्वारा सम्पूर्ण रात्रि सफ़र के उपरांत जयपुर पहुचते से ही अपनी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी गयी ! लगातार अथक परिश्रम करते हुए आखिर पुलिस प्रकरण के अज्ञात आरोपी को पतारसी करने में सफल रही तथा   “हेमंत पिता रामधन जाट उम्र 19 वर्ष निवासी कोठपुटली जिला जयपुर राजस्थान” नाम से आरोपी की पहचान पुलिस के द्वारा प्राप्त कर ली गयी किन्तु आरोपी को गिरफ्त में लेना अभी भी एक चुनोती थी ! दीगर प्रान्त में भी पुलिस टीम के द्वारा लगतार अपने अथक परिश्रम, मेहनत, लग्न, और व्यावसायिक दक्षता का परिचय देते हुए अरोपी को अपनी गिरफ्त में लेकर  महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गयी ।


Post a Comment

0 Comments