1 ओर आईपीएल सटोरिया पुलिस की गिरफ्त में


मंदसौर। आईपीएल में सट्टा लगााने वाले सटोरियों के विरूद्ध मंदसौर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। श्री सिद्धार्थ चाैधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के द्वारा जिले में आईपीएल के सटोरियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देषित किया है। श्री सिद्धार्थ चाैधरी, पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन एवं डाॅ अमित वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सौरभ कुमार, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्षन तथा श्री गोपाल सूर्यवंषी, निरीक्षक, थाना प्रभारी षहर कोतवाली के कुषल नेतृत्व में थाना षहर कोतवाली क्षेत्रांन्तर्गत मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 03.11.2020 को छीपा मस्जिद के पास पशुपतिनाथ मंदिर रोड स्थित चाय की दुकान पर कार्यवाही करते हुये मौके से 01 आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर मौके से 01 मोबाईल फोन, 11,500 रू नगद एवं 01 रजिस्टर में 7,89,000 रू का हिसाब-किताब पुलिस ने किया जप्त।घटित घटनाक्रम के अनुसार दिनांक 03.11.2020 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत उनि मनोज गर्ग एवं उनकी टीम के द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए छीपा मस्जिद के पास पशुपतिनाथ मंदिर रोड स्थित चाय की दुकान मंदसोर से एक व्यक्ति द्वारा मोबाईल से आॅनलाईन हाॅटस्टार चलाकर दूसरे की-पेड वाले मोबाईल से सामने वाले व्यक्ति से आईपीएल मे मुम्बई इंडियन व सनराईजर हैदराबाद के बीच आईपीएल में चल रहे 20-20 क्रिकेट मैचे के मोबाईल पर आॅनलाईन प्रसारित मैच के दौरान प्रत्येक टीम प्रत्येक खिलाडी, प्रत्येक बाल, प्रत्येक ओेवर एवं फाईनल स्कोर के अंको के आधार पर रूपयों की हार जीत का दांव लगाकर क्रिकेट का सट्टा चलाते मौके पर रंगे हाथों पकडा जाकर गिर. करने में थाना कोतवाली की पुलिस टीम को सफलता मिली है। घटनास्थल पर आरोपी के कब्जे से 11500 रूपये नगदी व 01 मोबाईल व एक रजिस्टर जिसमें 789000 रूपये का हिसाब किताब लिखा होना पाया गया है जिसे मौके पर उपस्थित पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया एवं आरोपी कपिल राठौर एवं घटना में फरार अन्य आरोपी 1. अल्टु मुसलमान 2.विनोद पाटीदार 3. हरिश टंकी 4. विकास जैन 5. इदरिस नि. मंदसौर के विरूद्ध समस्त वैधानिक कार्यवाहीं करते हुए थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांकः-527/20, धाराः- 4(क) धुत विधान अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।



Post a Comment

0 Comments