रात 8 बजते ही भोपाल में दुकानों के शटर हुए डाउन


भोपाल।मध्यप्रदेशके भोपल शहर के मार्केट नंबर 10 में ठीक रात 8:00 बजे से दुकानों के शटर बंद होने लगे।व्यापारियों ने सामान देना बंद कर दिया। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम ने लोगों को और व्यापारियों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दी। साथ ही, व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह दुकानों के बाहर पूरा कॉरिडोर खाली रखें।सामने डोरियां लगा दें, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। जैसा कि व्यापारी संघ और तमाम संगठनों ने पहले ही प्रशासन को सहमति दे दी थी कि वह रात को 8:00 बजे से ही बाजार बंद कर देंगे। वैसा ही आज देखने को भी मिला।राज्य सरकार ने रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार को दिन क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शहर के व्यापारियों ने लिखकर दे दिया कि वह बाजार रात 8 बजे से बंद कर देंगे, लेकिन शराब दुकानें रात 10 बजे ही बंद की जाएगी।8 बजे के बाद दुकानदारों ने ग्राहकों को सामान देना बंद कर दिया।आज से ही राजधानी में नाइट कर्फ्यू 10 बजे से लागू हो जाएगा। इसके बाद लोगों के घूमने पर भी पाबंदी होगी। जिस क्षेत्र में ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं, उस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया बनाया जाएगा। संक्रमण बढ़ने के चलते प्रदेश सरकार ने भोपाल सहित पांच जिलों इंदौर, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। इस पर भोपाल क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में आम सहमति बन गई है। यहां व्यापारियों ने लिखित में बाजार रात 8 बजे से बंद करने की सहमति प्रदान की है।

Post a Comment

0 Comments