रतलाम।मातृ एवं शिशु इकाई में सोमवार को एक महिला ने 2 सिर 3 हाथ वाले अनोखे बच्चे को जन्म दिया लेकिन बच्चे की स्तिथि बहुत नाज़ुक थी जिसे जिला चिकित्सालय की गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया था डॉक्टर की निगरानी में लेकिन आज सुबह तड़के 5 बजे अनोखे बच्चे ने दम तोड़ दिया,बाकी शरीर के सभी अंग एक एक ही थे।डॉक्टर नावेद कुरैशी ने बताया कि एक भ्रूण से एक बच्चा बनता है लेकिन जब भ्रूण दो पार्ट में डिवाइड हो जाता है तो जुड़वा बच्चे का जन्म होता है लेकिन जब भ्रूण डिवाइड नहीं होता है तो ऐसे बच्चों का जन्म होता है ऐसा ही एक मामला 2018 में भी सामने आया था।
0 Comments