
मंदसौर। थाना मल्हारगढ क्षेत्र के एक युवक के अपहरण का मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान मे आने पर तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये श्री सिद्धार्थ चाैधरी जी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन में डाॅ अमित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री टी.सी पंवार, एसडीओपी मल्हारगढ के मार्गदर्शन में निरी. कमलेश सिंगार, थाना प्रभारी मल्हारगढ द्वारा त्वरित टीम का गठन कर स्वयं भी तलाश हेतु रवाना हुये पुलिस टीम के द्वारा सरगर्मी से तलाशकरने पर अपहृत युवक को पिपलियामंडी से दस्तयाब कर घटना में शामिल सभी 03 युवकों को घटना में प्रयुक्त वाहन मारूति वेन के साथ मौके से गिरफ्तार कर अपहरण की गुत्थी सुलझाने मे पुलिस को बडी एवं महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। घटना का संक्षिप्त विवरणानुसार दिनांक 08.11.2020 को रामेश्वर पिता रामसुख पाटीदार निवासी नयाखेडा थाना जीरन जिला नीमच के द्वारा थाना मल्हारगढ पर सूचना दी की रेल्वे फाटक मल्हारगढ के पास से कुछ अज्ञात व्यक्ति मारूति वेन क्रमांक एमपी 14 बीई 0491 से आये ओर रास्ता रोककर मेरे जमाई नारायण पाटीदार निवासी मुंदेडी को जबरन उठाकर गाडी में ले गये है। श्री सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के अपहरण की घटना संज्ञान में आने पर घटना की गंभीरता को देखते हुये अपहृत युवक की पतारसी एवं घटना में षामिल समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल थाना प्रभारी मल्हारगढ श्री कमलेष सिंगार को निर्देषित किया गया। श्री कमलेष सिंगार, थाना प्रभारी मल्हारगढ द्वारा टीम गठित कर स्वयं भी अपहृत युवक की पतारसी एवं घटना में शामिल आरोपियो की पतारसी हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें रवाना की गई। फरियादी से पूूछताछ के दौरान बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से अपहृत युवक का कुछ लोगों से रूपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था उन्ही के उपर षंका जाहिर की पुलिस टीम के द्वारा इसी को आधार बनाकर इसी दिषा में जाॅच प्रारंभ की गई। फरियादी की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त वाहन को आधार बनाकर वाहन के नम्बर की तलाश प्रारंभ की जाकर निरीक्षक कमलेश सिंगार द्वारा मय फोर्स पिपलियामंडी के दशहरा मैदान के पास विराट कालोनी पर दबीश दी गई जहा से आरोपीगण राहुल पिता अरुण लोधी, अविनाश पिता अरुण लोधी व विनोद पिता रामलाल नायक को गिरफ्तार कर अपह्त युवक नारायण पाटीदार को आरोपीयों के कब्जे से छुडाया व घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूति वेन को भी आरोपीयों के कब्जे से जप्त किया गया । घटना में शामिल सभी आरोपीयों के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांकः-239/20, धाराः-365,323,341,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था जिसके चलते आरोपीगणों ने नारायण पाटीदार का अपरहण कर लिया था।
0 Comments