फरार तस्कर नारकोटिक्स की गिरफ्त में


नीमच।96 क्विंटल 75 किलोग्राम डोडाचूरा मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाने के ग्राम मुंदेड़ी निवासी दुर्गाशंकर पिता कारूलाल नागदा को नीमच नारकोटिक्स विंग ने गिरफ्तार कर लिया। नारकोटिक्स विंग प्रभारी मो. रऊफ खान ने बताया आरोपी स्थायी वारंटी था, 30 नवंबर 2020 को मुखबिर की सूचना मिली। आरोपी नारकोटिक्स सेल इंदौर के एनडीपीएस संबंधी मामले के अलावा फरार स्थायी वारंटी था। नीमच नारकोटिक्स विंग ने दुर्गाशंकर पिता कारूलाल नागदा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जावद जिला नीमच में पेश किया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। विंग प्रभारी मो. रऊफ खान ने बताया उपरोक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जावेद खान, आरक्षक वीरेंद्रसिंह चौहान, निरंजनसिंह, नंदकिशोर वर्मा, प्रमोद पाटीदार, विकास आर्य, धर्मेंद्र शर्मा, राहुल जैन, दलबीरसिंह भी शामिल रहे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसडब्ल्यू नकवी ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने को कहा है।

Post a Comment

0 Comments