मंदसौर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गरोठ जिले के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर संत समाज के द्वारा किया गया!जिसमें क्षेत्र के गणमान्य संत समाज के साथ ही पूज्यनीय संत श्री प्रकाश नाथ जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित थे! जहां पर कारसेवकों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया! संत श्री प्रकाश नाथ जी महाराज ने श्री राम जन्मभूमि विषय के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के संतों के आव्हान पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान पर निकल पड़ा है जो पूरे भारतवर्ष के हिंदू समाज के प्रत्येक घर तक जाकर उनसे तीर्थ क्षेत्र निर्माण में सहयोग हेतु आग्रह करेगा! उन्होंने बताया कि 492 वर्षो के कलंक को मिटाने के लिए संतो के आदेश से न्यायालय से लेकर ग्राम ग्राम तक इस धर्म युद्ध को लड़ा, 5 अगस्त 2020 को ये भूमि पूजन के पश्चात दिव्य और भव्य श्री राम जन्मभूमि निर्माण के लिए समस्त हिन्दू समाज की भूमिका ओर भी महत्वपूर्ण हो जाती है! पूर्वजों के संघर्षों को कैसे भुलाए और संतो का आव्हान हुआ कि झोपडी से लगाकर महल तक पहुंचकर प्रत्येक हिंदू परिवार के भाव को श्री राम के प्रति जागृत करके उनके भावो की पोटली बनाकर अयोध्या प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित करेंगे, सम्पूर्ण हिंदू समाज इस अभियान में तन मन धन से समर्पित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ! इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के जिला संयोजक शंकर सिंह, जिला सह संयोजक डॉ प्रताप सिंह परिहार, अनिल सोनी बाबुल्दा, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री मोहन सिंह जी, विभाग मंत्री श्री श्रवण जी सोनी, जिला अध्यक्ष श्री राजेश जी पाटीदार सहित पुजारी बन्धुवर, मातृशक्ति, समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक एवं सभी रामभक्त उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन राजेश जी पाटीदार ने किया और आभार शंकर सिह ने माना ।


0 Comments