फिल्मी स्टाइल में भाग रहा था,तस्कर भानपुरा पुलिस ने धर दबोचा


मंदसौर।सिद्धार्थ चाैधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के द्वारा जिले में मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों पर लगाम लगाने एवं तस्कारों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के उद्देष्य से कठोरतम कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को लगातार विशेश दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये है। श्री सिद्धार्थ चाैधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन पर एवं श्री महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री फूलसिंह परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरोठ के मार्गदर्शन में एवं उनि श्री धर्मेष सिंह यादव, थाना प्रभारी भानपुरा के कुषल नेतृत्व में दिये गये निर्देषों के अनुरूप  थाना भानपुरा के सहा.उप निरीक्षक ईश्वर जोशी एवं टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ के जप्त किया गया।घटना के संक्षिप्त विवरणानुसार दिनांक 10.01.2021 को वाहन चैकिंग के दौरान लक्जरी आँटोमेटिक कार क्र. एचआर26बीआर0228 में छुपा कर परिवहन कर ले जाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को 01 आरोपी के कब्जे से जप्त करने में पुलिस को सफलता मिली है। कार की तलाषी के दौरान कुल 70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल कीमती 1,40,000 रू एवं घटना मे प्रयुक्त लक्जरी आँटोमेटिक स्कोडा कार कीमती 1800000 रुपये को मौके पर एनडीपीएस के समस्त प्रावधानों का पालन करते गिरफ्तार किया गया। आरोपी से उक्त डोडाचुरा लाने के संबंध में पुछताछ करते आरोपी के द्वारा बताया गया कि वह नाभा जेल पंजाब में एन.डी.पी.एस एक्ट में सजायाफ्ता होकर 10 साल की सजा काट रहा है तथा वर्तमान में पेरोल पर है तथा उक्त मादक पदार्थ आरोपी गुरुदेव के साथ ही नाभा जेल पंजाब में एक अन्य एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रकरण में सजायाफ्ता आरोपी मांगीलाल पिता कारुलाल पाटीदार नि.सूंठी थाना नाहरगढ का जो भी वर्तमान में पेरोल पर है उससे लाना बताया।  आरोपी के विरूद्ध थाना भानपुरा पर अपराध क्र. 11/2021 धारा 8/15/29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध का विवेचना में लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments