मंदसौर(गोलु पठान) । शामगढ़ में एकमात्र रेलवे फाटक क्रमांक 46 बी स्पेशल गेट को बंद करने के रेलवे विभाग द्वारा 8 जनवरी को आदेश जारी किए जिसमें लिखा था कि 9 जनवरी को सुबह 10:00 बजे रेलवे फाटक हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा और यातायात नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज से होकर गुजरेगा उसके बाद विगत 5 माह से अंडर ब्रिज की मांग को लेकर प्रयासरत अंडर ब्रिज बनाओ समिति के सदस्य सक्रिय हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से रेलवे गेट पर 9 जनवरी को सुबह 8:00 बजे पहुंचने का आग्रह किया इसके बाद सैकड़ों वार्डवासी एवं नगरवासी रेलवे गेट पर पहुंचे और रेलवे गेट पर ही धरना शुरू किया और रेल प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद को भी अवगत कराया। रेलवे द्वारा पर्याप्त पुलिस फोर्स भी किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भेजा गया। उसके बाद रेलवे के एडीईएन शुभम निगम और रेलवे आईपीएफ प्रताप सिंह के साथ पहुंचे और अंडरब्रिज समिति के सदस्यों को 10 दिन गेट बंद नहीं करने का आश्वासन दिया और कहा गया कि आप जिला कलेक्टर से गेट बंद नहीं करने के आदेश करा कर लाए तो रेलवे गेट बंद नहीं करेगी लेकिन अंडर ब्रिज बनाओ समिति के सदस्य और वार्डवासी नहीं माने और धरना निरंतर नारेबाजी के साथ जारी रहा। उसके बाद मंडल अध्यक्ष भाजपा बलवंत सिंह पवार पहुंचे और धरना दे रहे लोगों को आश्वस्त किया कि सांसद महोदय के मन्दसौर आने के बाद निश्चित रूप से उनसे बात कर अंडरपास बनाया जाएगा लेकिन अंडरब्रिज समिति के सदस्यों द्वारा कहा गया कि हमें लिखित में आश्वासन चाहिए कि फिलहाल रेलवे गेट बंद नहीं होगा मंडल अध्यक्ष से लिखित आश्वासन नहीं मिलने के बाद अंडर ब्रिज बनाओ समिति के लोग नहीं माने और धरना जारी रहा। उसके बाद शामगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर तहसीलदार रामलाल मुनिया एवं रेलवे आरपीएफ निरीक्षक प्रताप सिंह पहुंचे और धरना दे रहे लोगों को आश्वस्त किया कि अग्रिम कार्यवाही नहीं होने तक रेलवे द्वारा रेलवे गेट बंद नहीं किया जाएगा और आदेश की प्रति दिखाई और पढ़ कर सुनाई ।उसके बाद अंडर ब्रिज बनाओ समिति के सदस्यों एवं वार्ड वासियों द्वारा धरना समाप्त किया गया और प्रशासनिक अधिकारियों को कहा गया कि निकट भविष्य में अगर अंडरपास नहीं बनता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अंडर ब्रिज बनाओ समिति के सदस्यों को नगर कांग्रेस कमेटी का भी अघोषित समर्थन प्राप्त हुआ।


0 Comments