32 में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन

मंदसौर।आज दिनांक 17 फरवरी 2021 को 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आयोजन स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में प्रातः 11:00 बजे संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सिद्धार्थ चौधरी रहे अन्य अतिथियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर डॉ अमित वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक श्री परमाल सिंह मेहरा रहे l 

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत, श्री सुरेश सिंह शेखावत द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया ।

कार्यक्रम में एनसीसी स्काउट सिविल डिफेंस कार्यकर्ता समाजसेवी गण ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी गण लायंस क्लब दशपुर जागृति संगठन बस यूनियन ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधि गण उपस्थित थेl

यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा माह के आयोजन अपने उद्बोधन में बताया कि  पूरे 1 माह के दौरान कुल 27 यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l

जिनमें मुख्य रुप से दो पैदल मार्च, एक जागरूकता हेलमेट वाहन रैली, चार नेत्र परीक्षण शिविर, तीन यातायात जागरूकता प्रशिक्षण शिविर, चार नुक्कड़ नाटक, एक सड़क सुरक्षा मिनी मैराथन प्रतियोगिता, एक सड़क सुरक्षा चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया l

मुख्य अतिथि महोदय, पुलिस अधीक्षक मंदसौर ने अपने उद्बोधन में बताया कि पूरे माह के दौरान हुए कार्यक्रमों को अच्छा रिस्पांस मिला और उन्होंने विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एनसीसी स्काउट सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं का आभार जताया कि आपने पूरे माह के दौरान *सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा* का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया l 

अध्यक्षीय उद्बोधन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा ने आम लोगों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए एक माहौल बनाने में सहयोग देने की अपील की l

कार्यक्रम के अंत में पूरे माह के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए तथा समस्त आयोजन में भाग लेने वाले सहयोगियों को प्रशस्ति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए ।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मानसी शिक्षा समिति पचोर (जिला राजगढ़) अध्यक्ष भगवत सोनी द्वारा किया गया। 

मानसी शिक्षा समिति के अधिकारी श्री फरीद अहमद अंसारी और श्री शैलेंद्र सिंह भाटी जिला कोआर्डिनेटर , मनोज डाबी,  नितिन सोनी  आदि स्टाफ मौजूद रहा । ग्रीनको ग्रुप से श्री विकास सिंह सुरक्षा अधिकारी एवं श्री श्रीनिवास रेड्डी  उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments