मंदसौर। समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मालवीय के आदेश अनुसार जिला इकाई की आज उज्जैन संभाग प्रभारी निखिल चरेड की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सहमति से श्री गुलाब गोयल को संभाग सचिव और जिला अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर सूर्यवंशी को नियुक्त किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ओंकार सिंह, इलियास कादरी, शानू शाह, वसीम भाई, शहजाद मेव, राजेंद्र देवड़ा, भरत चावड़ा, हैदर खान, कृष्ण दास बैरागी, राहुल कुमावत, नागेश्वर सूर्यवंशी, धर्मेंद्र रानोरा, राजेश सोनी, अशोक आर्य उपस्थित थे। सभी पत्रकार साथियों ने गुलाब गोयल और नंदकिशोर सूर्यवंशी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उज्जैन संभाग प्रभारी निखिल चरेड ने कहा कि संगठन में कोई छोटा बड़ा नहीं होता है, सभी को काम करने का अवसर मिलना चाहिए। संगठनों जो एक्टिव रहेगा उसे काम करने का अवसर दिया जाएगा इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओंकार सिंह ने भी अपना मत रखा और कहा कि सभी को समान अवसर मिलना चाहिए। श्री नंदकिशोर सूर्यवंशी ने कहा कि संगठन द्वारा जो मुझे जवाबदारी दी गई है मैं बड़ी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करुंगा। संगठन के साथ ज्यादा से ज्यादा जिले में ग्रामीण अंचल के पत्रकार जुड़े ऐसा मेरा प्रयास रहेगा। कार्यक्रम का संचालन उज्जैन संभाग प्रभारी निखिल चरेड ने किया और आभार शानू शाह ने माना।


0 Comments