मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


मंदसौर।जिले में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले अपराधिक तत्वों पर रोकथाम करने एवं ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश श्री सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के द्वारा जिले के समस्त अधिकारियों को लगातार दिये जाते रहे है, उसी तारतम्य में थाना पिपलियामंडी के द्वारा 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर के आधिपत्य वाले बिना नंबर के मैसी फग्र्यूसन ट्रेक्टर मय ट्राॅली में स्कीम बनाकर परिवहन किये जा रहे 03 कट्टों में भरा 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 67500 रू का बरामद करने में सफलता मिली है। घटना के संक्षिप्त विवरणानुसार दिनांक 03.06.2021 को थाना पिपलियामण्डी क्षेत्रांतर्गत अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी की मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर उनि रामलाल दडिंग व उनकी टीम द्वारा सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करते हुए थड़ोद फंटा महु-नीमच हाईवे रोड़ पर आरोपी तस्कर कमलेश पिता प्रभुलाल जाट उम्र 32 साल निवासी बही पाश्र्वनाथ के आधिपत्य वाले ट्रेक्टर की ट्राली के नीचे की तरफ स्कीम बनी होकर स्कीम में ट्राली के नीचे की तरफ 03 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल 45 किलोग्राम कीमती 67,500/- रुपये का मौके से एनडीपीएस के समस्त प्रावधानों का पालन करते आरोपी कमलेश पिता प्रभुलाल जाट उम्र 32 साल निवासी बही पाश्र्वनाथ को मौके से गिरफ्तार कर थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 200/2021, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारषुदा आरोपी कमलेष जाट से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments