
मंदसौर।जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह वर्मा पर थाना गोपालगंज, नसरुल्लागंज में दर्ज हुई एफआईआर को रद्द करने हेतु महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में मांग करी की 30 जून को पूर्व लोक निर्माण मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा जोकि नसरुल्लागंज होते हुए नेमावर जा रहे थे रास्ते में पांडा गांव के समीप सीप नदी पर बनाया गया पुराना पुल जोकि क्षतिग्रस्त हो चुका था,उसकी जगह बने नए पुल को बने भी 1 माह हो गया था पर आधिकारिक रूप से पूल को खोला नहीं गया था जिससे आमलोगों को आने जाने में काफी तकलीफ हो रही थी और 35 किलोमीटर का रास्ता घूम कर आना पड़ रहा था। उसी मामले में क्षेत्र के लोगों ने पूर्व मंत्री श्री वर्मा से अनुरोध किया कि हमें तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है,उनकी तकलीफ को देखते हुए विधायक सज्जन वर्मा ने उसी समय पुल का उदघाटन कर शुरू कर दिया और आवागमन शुरू हो गया। पुल के शुरू हो जाने से बौखलाई प्रदेश की भाजपा सरकार ने श्री वर्मा व आठ अन्य स्थानीय लोगों के खिलाफ f.i.r. कर दी,जबकि वर्तमान में सज्जन सिंह वर्मा विधानसभा के सदस्य हैं अगर उन पर कोई एफआईआर दर्ज होती है तो सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति ली जानी चाहिए थी। नियम विरुद्ध श्री वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी मामले को लेकर आज जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार संजय मालवीय को दिया और मांग करी की शीघ्र ही श्री वर्मा पर की गई एफआईआर को निरस्त किया जाए । इस अवसर पर प्रकाश रातड़िया, तरुण खींची, रफत पयामी, शैलेन्द्र बघरेवाल, राजकुमार सिंह देवड़ा ,सुनील बसेर, सुरेश भाटी, अभिषेक पाटीदार, मनजीत सिंह मनी ,सुदीप पाटिल, पंकज जोशी,विनोद शर्मा, विश्वास दुबे, जितेंद्र सोपरा, शिवरमनसिंह पंवार, शुभम कुमावत, यूसुफ खेड़ीवाला, अशांशु संचेती, सलीम शेख, मुकेश पाटीदार, संदीप सलोद, साबिर कप्तान, अजय सोनी,रमेश सिंगार, धर्मेंद्र सिसोदिया, गोपालसिंह चौहान, अम्बालाल हिंगोरिया, मुकेश रत्नावत, सुरेंद्र कुमावत, वसीम खान ,गणेश सोपरा , ऋषि धाकड़, बद्रीलाल धाकड़, भेरुलाल कुमावत, पुष्कर कुमावत , अंबालाल हिंगोरिया ,दिलीप देवड़ा डिगपाल सिंह भाटी ,अर्जुन गुर्जर, साबिर हुसैन शाह ,महेश मोदी ,माजिद चौधरी, गोपाल जोकचन्द्र, आशीष कारपेंटर,बद्रीलाल धनगर, फैजान खान, सलीम खान, दशरथ राठौर, संजय राठौर, दुर्गेश चंदेल, अनिल जैन, सलीम मंसूरी , विश्वनाथ सोनी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे, ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपकसिंह गुर्जर ने किया।
0 Comments