अपनी मांगों को लेकर मेघवाल समाज विकास परिषद के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग से की मुलाकात


मंदसौर।मेघवाल समाज विकास परिषद जिला मंदसौर के नेतृत्व में  माननीय हरदीप सिंह जी डग साहब नवीन एवं नवकरणीय  ऊर्जा व पर्यावरण कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन को  राजस्व विभाग में मेघवाल दर्ज कर जाति प्रमाण पत्र मेघवाल के नाम से जारी करने के संबंध में राधेश्याम जी गोरवी जिला अध्यक्ष मेघवाल समाज विकास परिषद के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया श्रीमान द्वारा आश्वासन दिया गया हैएवं श्रीमान द्वारा बताया भी गया की पहले से मेरे संज्ञान में है जिसको उच्च प्राथमिकता देखकर बहुत जल्द मध्यप्रदेश शासन द्वारा मेघवाल दर्ज करवाने का आदेश  जारी करवा दिया जाएगा एवं  मेघवाल समाज विकास परिषद तहसील सुवासरा द्वारा जो सन्त शिरोमणि रविदास चबूतरा बाउंड्रीवाल का  निर्माण किया जा रहा उसके लिए 5लाख की राशि पर चर्चा की गई जिसको शीघ्र  जारी करने का आश्वासन भी दिया गया ओर चंदवासा रविदास चबूतरे 5 लाख की राशि की राशि भी जारी की चर्चा हुई ज्ञात हो कि (यह राशि पूर्व में 17 जनवरी 2021 को जिला स्तरीय युवक युवती  परिचय सम्मेलन में श्रीमान द्वारा घोषणा की गई थी इस घोषणा को जल्दी पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।अवसर पर मगनलाल जी सूर्यवंशी प्रदेश परामर्शदाता प्रदेश प्रवक्ता घनश्यामजी सिंघानिया युवा संभाग अध्यक्ष रवि सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष तूफानजी सूर्यवंशी बहन श्रीमती कांतिजी भाटी (पूर्व महिला जिलाध्यक्ष) पूर्व सुवासरा तहसील अध्यक्ष शिवलालजी श्रीमाल सुवासरा  तहसील वरिष्ठ अध्यक्ष रमेशचंदजी सूर्यवंशी पूर्व युवा तहसील अध्यक्ष मुकेशजी सूर्यवंशी श्याम जी सूर्यवंशी युवा उपाध्यक्ष प्रभुलाल जी गोरधनपुरा मुकेश जी रायकवार रूपनारायण जी गुगलिया ईश्वर जी राधेश्याम जी सहित समाजजन उपस्थित थे।मेघवाल समाज विकास परिषद जिला  इकाई माननीय मंत्री महोदय का आभार व्यक्त करता है।

Post a Comment

0 Comments