डॉक्टर से ब्लैक मेलिंग करने वाले चार पत्रकारों पर प्रकरण दर्ज

खंडवा ।नाबालिग का प्रसव और नवजात की खरीद-फरोख्त का पुलिस ने खुलासा किया था। निजी नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने ही नवजात को करीब ढाई लाख रुपए में सौदा कर बेचने की तैयारी में थे। मामले में पुलिस ने शहर के पड़ावा क्षेत्र के कथित डॉ. सौरभ सोनी, शहर की प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेणु सोनी सहित पांच आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे की देखरेख कर रही महिला ने पुलिस से शिकायत की।  अभी भी दो आरोपी फरार हैं और खंडवा पुलिस ने इस मामले में 4 खंडवा के पत्रकारों पर भी प्रकरण दर्ज किया है जिसमें मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र जयसवाल आईबीसी संवाददाता खंडवा सदाकत पठान दैनिक भास्कर क्राइम रिपोर्टर और राज पिल्ले पूर्व फोटोग्राफर दैनिक भास्कर अजीत लाड का नाम सामने आया है जिन्होंने पत्रकारिता को कलंकित करते हुए इस मामले में खबर ना छापने के एवज में आरोपियों से पैसे लिए थे आज सिटी कोतवाली पहुंचकर डॉक्टर सौरभ सोनी पिता राजेश सोनी अपनी पत्नी दिव्या सोनी ने पुलिस के समक्ष आवेदन दिया जिसमें बताया गया कि पुलिस अधीक्षक से अपील की कि मुझे पत्रकारों द्वारा ब्लैकमेल प्रताड़ित एवं झूठे केस में फंसाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है मुझे एक महीने से पत्रकारों द्वारा अपनी देखरेख एवं जासूसी में रखा जा रहा था दिनांक 22 जुलाई शाम 5:00 बजे पत्रकार अजीत लाड राज पिल्ले देवेंद्र जयसवाल और सदाकत पठान ने मेरे क्लिनिक पर काम करने वाले कमलेश के मोबाइल से फोन लगवाया कर कचहरी के पीछे रेस्ट हाउस बुलवाया था मैं अकेला मेरी इलेक्ट्रॉनिक बाइक से गया था राज पिलाई ने मेरी बाइक की चाबी निकाल ली और मेरी फोटो लेने लगा मैंने विरोध किया तब पीछे कार से तीन पत्रकार और हाय और मुझे गले में गले पर पीठ पर हाथ से मार कर कार में बैठा लिया और मेरा मोबाइल छुड़ा लिया और कार को जिसमें मेरा नौकर कमलेश और मोहसीन पहले से बैठे थे एवं मुझे लेकर  स्कूल के पीछे भंडारिया गांव ले गए वहां उन्होंने मुझे बच्चे के खरीद-फरोख्त में फंसाने को धमकाया एवं यहां पर भी हाथ मुक्का से मारपीट की चारों पत्रकारों ने मुझसे 50 लाख की डिमांड की मैंने मना करने पर उन्होंने पुलिस के हवाले करने को धमकाया फिर पत्रकार 3 से 4 घंटे बंधक बनाने के बाद 2000000 में थोड़ी करने को राजी हो गए उन्होंने मुझसे पूरे 5000000 रुपए केस मांगे पर ना होने पर मैंने मेरे खाते से फोन पर के माध्यम से अजीत लाल के खाते में ₹25000 ट्रांसफर किए उनके ना मानने पर मैंने मेरे रिश्तेदार साडू भाई अमित सोनी निवासी सर्राफा के द्वारा फोन लगा कर मेरे घर से ₹200000 और बुलवाएं यह राशि एनवीडीए कॉलोनी संगीत कॉलेज के पास उनको दी ₹775000 का एक चेक क्रमांक 005178 एवं 10 लाख का चेक क्रमांक 005177 एसबीआई मुंबई बाजार ब्रांच का सिक्योरिटी के एवज में कमलेश को दुकान भिजवा कर चेक बुक बुलवा कर उन्हें दिया तब उन्होंने मुझे कमलेश से मोहसिन को यहां से जाने दिया मोहसिन और कमलेश ने बताया कि उनके साथ भी चारों पत्रकारों ने मारपीट की एवं धमका कर उन्हें बुलवाया था मेरे साथ पत्रकार अजीत लाल देवेंद्र जयसवाल राज पिल्ले सदाकत पठान ने मारपीट कर अपरहण कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ₹200000 नगद एवं ₹25000 फोन पर के माध्यम से तथा दो चेक एसबीआई के ले लिए हैं घटना की पूरी जानकारी मेरे द्वारा घर आकर मेरी मां रंजनी सोनी और पत्नी दिव्या सोनी पिता राजेश कुमार सोनी को बताई थी इन चारों को मैं सामने आने पर पहचान लूंगा महोदय से निवेदन है कि इन लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चारों पत्रकारों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है कोतवाली पुलिस ने Acts ( अधिनियम ) Sections ( धारा ( एँ ) 1 भादंसं 1860 341 2 भादंसं 1860 323 3 भादस 1860 365 4 भादंसं 1860 384 5 भादंसं 1860 385 6 भादंसं 1860 389 7 भादंसं 1860 34 3. ( a )  ( अपराध की घटना ) प्रकरण दर्ज किया है 


*इस मामले में पहले ही 5 लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है*


1- डॉ. सौरभ सोनी नाबालिग और अविहवाहित लड़कियों के केश आते है। 

2- डॉ रेणु सोनी ने ही अपने निजी नर्सिंग होम पर नाबालिक का अवैध रूप से प्रसव कराया । 

3- मोहसिन खान डॉक्टर रेणु सोनी के अस्पताल का कर्मचारी है बच्चों को बेचने ग्राहक तलाशता था। 

4- कमलेश पटेल- डॉ. सौरभ सोनी के क्लिनिक पर काम करता था। इसकी भूमिका भी ग्राहक तलाशने की थी।

5- नर्स संजना पटेल - स्वास्थ्य विभाग में नर्स है। निजी अस्पताल के डॉक्टर के साथ मिलकर इस गोरखधंधे में शामिल है ।

Post a Comment

0 Comments