मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी निर्देशन में थाना वायडीनगर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक डॉ0 अमित वर्मा एवं श्री परमालसिंह मेहरा नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्षन में दिनांक 09.08.21 को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए नागौर राजस्थान के आरोपी तस्कर के कब्जे से 225 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 02 लाख 50 हजार रुपये जप्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 09.08.21 को पुलिस थाना वायडीनगर पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक प्रकाष जाट नामक व्यक्ति ग्राम अठियासन जिला नागौर राजस्थान से अवैध मादक पदार्थ लेने के लिये आया है, जो मादक पदार्थ लेकर गुराडिया बालाजी मंदिर के पास आकर राजस्थान तरफ जायेगा। उक्त सूचना पर वायडीनगर थाना पुलिस द्वारा गुराडिया बालाजी मंदिर के पास नाकाबंदी कर आरोपी प्रकाष पिता कंवरुराम जाट उम्र 24 साल निवासी ग्राम अठियासन जिला नागौर, राजस्थान के कब्जे से 225 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती कीमती 2,50,000 रुपये की बरामद कर जप्त की गई एवं आरोपी प्रकाष जाट को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी तस्कर के विरुद्ध थाना वाय.डी.नगर पर अप0 क्र0 449/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तारषुदा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


0 Comments