मंदसौर । दिल्ली में 3 बार सत्ता हांसिल करने के बाद पंजाब का दिल जीतने वाली आम आदमी पार्टी अब मप्र में भी पैर जमाने की तैयारी कर चुकी है। इस के लिए तगड़े स्तर पर पार्टी का संगठनात्मक मजबूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में एक प्रेस वार्ता शनिवार को शहर में आयोजित हुई, जिसमें प्रहलाद बंधवार हत्याकांड छाया रहा। यहाँ पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने दावा किया कि यदि आप की सरकार एमपी में बनती है तो सबसे पहली फाइल ही प्रहलाद बंधवार हत्याकांड की खोली जाएगी और इस हत्या की सीबीआई जांच करवाई जाएगी।
होटल सिटी क्राऊन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगाराम पाटीदार., जिला संघठन मंत्री विकास सोलंकी ,यूथ विंग के विकास अग्रवाल ,यशवंत धाकड़, अरुण परमार , गोपाल कृष्ण सूर्यवंशी , दर्शन सिंह अरोरा , विजयसिंघ चौहान ,राजीव भार्गव , प्रमोद फरक्या एवं अन्य आप साथीयो ने भी मंच साझा किया।
प्रदेश प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि जनता के असीम स्नेह और मीडिया के सहयोग से हम दिल्ली में तीन बार पंजाब में एक बार सरकार बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 2023 में एमपी में आ रहे चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि आप पार्टी मप्र की तमाम 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी इसके लिए प्रदेश में एक मजबूत संगठन खड़ा कर रही है। उन्होंने ने कहा कि हमारा नारा जो हिंदू हित की बात करेगा या मुस्लिम हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा नहीं है, बल्कि हमारा उद्देश्य देश से गरीबी, भुखमरी, भ्रष्टाचारी, बेरोजगारी खत्म करने महिला सुरक्षा, मजबूत अधोसरंचना, शिक्षा, उपचार आदि मूलभूत सुविधाओं को आसानी से जनता तक पहुँचाने वाला एक सुदृढ़ लोकतंत्र आम आदमी पार्टी की सत्ता के रूप में स्थापित करना है। आम आदमी का कहना है कि जो काम की बात करेगा वही देश पर राज करेगा।
अग्रवाल ने प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय मुद्दों का भी हवाला दिया। उनने कहा यदि आप की सरकार बनती है तो शिवना शुद्दिकरण के नाम पर भाजपा की तरह ढोंग न कर धरातल पर कार्य कर शिवना को कांच की माफिक शुद कर बताएंगी। कलाभाटा बांध के भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंडी ही नहीं शहर की और जिले की हरेक सड़क एक बार बनेगी और ऐसी बनेगी कि अगले कम से कम 5 साल उस सड़क पर एक पैबंद भी नहीं लगाना पड़े।
उन्होंने एक महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि सत्ता धारी पार्टी के नेता की हत्या कर दी जाती है और वही पार्टी असल हत्यारों तक नहीं पहुँच पाती। यहाँ तक।कि जिसने अपना सर्वस्व पार्टी के लिए न्योछावर कर दिया उसी प्रहलाद बंधवार जी के परिवार को आज न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अग्रवाल ने कहा कि हम प्रहलाद बंधवार हत्याकांड की मांग के लिए प्रदर्शन कर सीबीआई जाँच की मांग करेंगे और भजपा द्वारा नहीं करने पर 2023 में सत्ता में आए तो दादा की हत्या की सीबीआई जांच करवाएंगे यही आम आदमी पार्टी की ओर से दादा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और उनके परिवार को असल सम्बल होगा। क्योंकि जब कोई नेता जन नेता हो जाता है तो वो किसी एक पार्टी विशेष का नहीं बल्कि वो सर्व राजनीतिक क्षेत्र का आदरणीय हो जाता है और स्व प्रहलाद दादा हमारे भी आदरणीय थे।
प्रदेश प्रवक्ता नवीन अग्रवाल ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए पार्टी के 3-सी फॉर्मूले के बारे में बताया उनने कहा कि हम संगठन में उन्ही लोगों को स्थान देते हैं जिनके 3-सी क्लियर हो यानी सामने वाला करप्ट न हो, क्रिमिनल न हो तथा कैरेक्टर का साफ हो। उनने भाजपा से इन दिनों नाराज चल रहे पूर्व वार्ड अध्यक्षों व उनके नेता राजेश लालवानी, प्रहलाद दादा के पुत्र नरेंद्र बंधवार सहित अन्य राजनितिक दलों के स्वच्छ लोगो को भी आम आदमी पार्टी का खुला निमंत्रण दिया जी निष्पक्ष और निस्वार्थ भावना से राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम बनाना चाहते हैं। उनने यह भी दावा किया कि कॉंग्रेस का प्रभुत्व अब गर्त में है देश मे जनता के समक्ष आम आदमी पार्टी विकल्प के रूप में उभर कर सामने आई है जो सिर्फ काम की राजनीती करती है । इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। आप के जिला मिडिया प्रभारी पवन सुनार्थी ने मीडिया का आभार व्यक्त किया।


0 Comments