मंदसौर। सीतामऊ जनपद की ग्राम पंचायत दलावदा के सहायक सचिव ने पीएम आवास प्लस की सूची में किया बड़ा गोलमाल। वास्तविकता में जिनके कच्चे मकान है और जिनके मकान ही नहीं है उनको प्राथमिकता देनी थी लेकिन ग्राम पंचायत दलावदा में कुछ और ही देखने को मिल रहा है। ग्रामीण पप्पू पिता पूरालाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही के नाम और नंबरों में हुई हेरा फेरी। कही हितग्राहियों के नाम काटे पीएम आवास से। तो कही धन्ना सेठों के नाम सामिल हुए पीएम आवास में।
प्रधान मंत्री आवास योजना की लिस्ट आते ही ग्रामीण अंचलों में हितग्राहियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। लेकिन जब पात्र ग्रामीणों का नाम प्राथमिक सूची में नहीं मिला तो निराश हो गए जिला पंचायत कार्यालन अधिकारी और जिला कलेक्टर से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास की जांच कराए तो ऐसे कही लोग अपात्र पाए जाएंगे जिनके पक्के मकान हैं और घर में सारी मूलभूत सुविधाएं जो जन जीवन के लिए चाहिए वह भी उपलब्ध है लेकिन पंचायत के नुमाइंद गरीबों के हाथों से उनका आशियाना चंद पैसों के खातिर छीनने में में लगे हैं ।
पीएम आवास को लेकर गाँवों में उठ रही है जाँच की माँग लेकिन व्यवस्था के स्तर पर कोई सुनने को तैयार नही।




0 Comments