नेशनल मीडिया फाउंडेशन ने भोपाल में किया सेमिनार का आयोजन


भोपाल।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में नेशनल मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा मंडीदीप भोपाल में इकलौती पृथ्वी का भविष्य और मीडिया की भूमिका विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया और  सेमिनार में  मध्य प्रदेश के अनेक जिलों में से मीडिया बंधु पर्यावरणविद साहित्यकार उपस्थित हुए  , विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो का सम्मान किया गया।समारोह राष्ट्रसंत श्री बाल योगी उमेशनाथ महाराज के सानिध्य में किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व  जनसंपर्क मंत्री व भोपाल के विधायक पीसी शर्मा थे। अध्यक्षता नेशनल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे बालाघाट लांजी के पूर्व विधायक श्री किशोर समरिते , नेशनल मीडिया फाउंडेशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल मंदसौर, मंडी दीप  के उद्योगपति डा़ राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद भारिल,कार्यक्रम संयोजक श्री आर पी त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया वाकुलकर उपस्थित थीं । समारोह के प्रमुख वक्ता  पर्यावरणविद डॉक्टर खुशालसिंह पुरोहित रतलाम थे ।समारोह को संबोधित करते हुए बालयोगी श्री उमेशनाथ जी महाराज ने कहा कि  100 साल बड़े जन 100 साल बड़े वन हो जाते हैं तो कुनबा बड़ने लगता हैं।  जंगल बढ़ने लगा है  तो जनता जनार्दन भी बढ़ने लग गई और जनता जनार्दन इतनी हो गई कि उसने हमारे संपूर्ण जंगल पर्यावरण को नष्ट कर दिया । हमारी स्थिति ऐसी हो गई है कि जब हम रोड पर चलते हैं तो ड्राइवरों को फोरलेन दिखता है  फोरलेन  की वजह से सुविधा तो बड़ी हैं लेकिन  सुकून मिलना बंद हो गया। 

प्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री एवं भोपाल के विधायक श्री पीसी शर्मा ने कहा कि बात जरूर होती है पर्यावरण संरक्षण की लेकिन उस पर अमल नहीं होता है पेड़ पौधे लगाए जाने का आंकड़े तो बड़े सामने आते हैं लेकिन साथ ही यह बात भी सामने आती कि 40 प्रतिशत  जंगल कम हो गए।  समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन ने कहा कि नेशनल मीडिया फाउंडेशन देशभर में पत्रकारों के लिए हितों के लिए जुटा हुआ है साथ ही समय-समय पर सामाजिक सरोकारों की भूमिका निभाते हुए इस प्रकार के अन्य आयोजन भी करता है पर्यावरण की चिंता करना हम सबका दायित्व है मीडिया का भी दायित्व है ।

स्वागत  उद्बोधन एवं कार्यक्रम की जानकारी नेशनल मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने रखी। समारोह में नेशनल मीडिया फाउंडेशन द्वारा प्रथ्वी मित्र समाज सेवा सम्मान, पत्रकारिता सम्मान 2022 से अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया। आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन  कर कार्यक्रम  का शुभारंभ किया । अतिथियों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष कालका प्रसाद शिवहरे जबलपुर ,ग्वालियर संभाग अध्यक्ष कमल कांत, रीवा संभाग अध्यक्ष रीवा अमृत लाल पटेल, प्रदेश सचिव राजेश वर्मा, अशोक वर्मा,मंडी दीप जिला अध्यक्ष अनिल भंवरे, उपाध्यक्ष सुरेश मालवीय सिमरन उपाध्याय ,मीनू गुप्ता, मनोरमा सिंह ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में प्रदेशभर के पदाधिकारी गण , जिला अध्यक्ष एवं सदस्यगण , पत्रकार गण पर्यावरणविद , साहित्यिक, गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  प्रिया आर्य ने किया ।आभार आरपी त्रिपाठी ने माना।

Post a Comment

0 Comments