गरोठ /घनश्याम धाकड़
मंदसौर जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा अधिकृत उम्मीदवार डॉक्टर दयाल रावत ने साठखेड़ा श्री कालेश्वर महाराज के दर्शन करके चुनावी अभियान की शुरुआत की एवं गांव में जनसंपर्क किया।
उनके साथ मे मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश पंडा भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दौलत सिंह औड़ ,प्रकाश धनोतिया, बालाराम रावत, रामगोपाल गाजी, रामगोपाल टेलर, बंटी शुक्ला, प्रकाश धाकड़, महेश माली, कपिल धाकड़, गोपाल टेलर सहित कई कार्यकर्ता साथ रहे।



0 Comments