मंदसौर।कलेक्टर श्री गौतम सिंह ने मल्हारगढ़ के संवेदनशील तथा अति संवेदनशील तथा सामान्य मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मल्हारगढ़ क्षेत्र के मुंदड़ी, पहेडा मगरा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान अधिकारी मतदान करवाने में सतर्कता बरतें तथा किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। इसके साथ ही बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को पहले मतदान करवाएं।
अगर कोई व्यक्ति बीमार है, तो उसे भी पहले मतदान करवाएं।मतदाताओं से कहा कि प्रत्येक गांव में हर मतदाता अपने मत का उत्साह एवं निष्पक्षता के साथ प्रयोग कर रहा है। हर मतदाता अपने मत की ताकत का आज सही उपयोग करके बता रहा है।
0 Comments