पुष्पा पिक्चर देखकर तस्करी के लिए बनाया टैंकर में बनाया स्किम, पुलिस ने किया साजिश को नाकाम


मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया जी के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन /  भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के

निर्देश दिये थे जो आज  दिनांक 27.08..222 को मुखबीर सूचना पर से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर जी के नेतृत्व मे एसडीओपी सीतामऊ सुश्री निकिता सिंह , थाना प्रभारी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के द्वारा चौकी प्रभारी साताखेड़ी उनि शुभम व्यास को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ मुबारिक पिता इमदाद खाँ निवासी पानपुर थाना नाहरगढ़ के कब्जे वाले ट्रेक्टर टेंकर की स्किम मे पानी के टेंकर के अन्दर बनाये गये एक अन्य़ टेंकर मे छिपाकर रखा कुल 03 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल किमती

4 लाख 50 हजार रुपये का जप्त किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

गठीत टीम को आज प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एक बिना नंबर का लाल रंग का मेसी ट्रेक्टर जिसके पीछे एक पीले रंग का पानी का टेंकर जिस पर अल्ट्राटेक सीमेंट लिखा है मे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा होकर नाटाराम कयामपुर रोड़ होते हुऐ कुंताखेड़ी तरफ जाने वाला है डोडाचुरा से भरे ट्रेक्टर टेंकर के आगे आगे पायलेटींग करने के लिये एक व्यक्ति सफेद रंग की बिना नम्बर की पीकअप गाड़ी  भी चल रही है जो उक्त सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ हनुमान मन्दिर के सामने कयामपुर खण्डेरीया काचर रोड़ से आरोपी मुबारिक पिता इमदाद खाँन निवासी पानपुर थाना नाहरगढ़ के कब्जे वाले बिना नम्बर के मेसी ट्रेक्टर के स्किम नुमा टेंकर को जप्त कर उससे कुल 3 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व पायलेटिंग मे चल रही सफेद रंग की बिना नम्बर की पीकअप गाड़ी को भी जप्त किया गया व आरोपी मुबारिक को गिरफ्तार किया गया । आरोपी

से डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ करते डोडाचुरा अपने भाई इरफान उर्फ बबलु पिता इमदाद खाँ निवासी पानपुर थाना नाहरगढ़ के साथ मिलकर रामकरण पिता भुवानीराम माली निवासी राजाखेड़ी से लेकर दशरथ पिता भेरूलाल गुर्जर निवासी कुन्ताखेड़ी को देने जाना बताया उक्त आरोपी से डोडाचुरा के अन्य स्त्रोतो के बारे मे और विस्तृत पुछताछ की जा रही है । आरोपीयो के विरुद्ध थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 518/22 धारा 8/15,29 NDPS ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपी से पुछताछ पर उसने बताया कि पुष्पा पिक्चर देखकर शातिर स्मग्लर दशरथ गुर्जर द्वारा एक विशेष पानी का टेंकर बनाया गया था जिसके अंदर डोडाचुरा की तस्करी करने हेतू एक अन्य प्रथक से टेंकर तैयार किया गया तथा उक्त दोनो टेंकर मे से एक टेंकर मे डोडाचुरा भरा जाता था तथा दुसरे अन्य टेंकर मे पानी भर दिया जाता था तथा टेंकर के पीछे नल लगाकर व्यवस्थित टेंकर का रुप दिया जाता था जिससे कोई भी व्यक्ति उक्त स्किम को न समझ पाये व टेंकर को पानी का टेंकर मानकर किसी के संदेह मे नही आये ।

जप्त मशरुका-    -           3 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती

4 लाख 50 हजार रुपये एक बिना नम्बर लाल रंग का मेसी ट्रेक्टर मय टेंकर के किमती 12 लाख रुपये  बिना नम्बर की सफेद पीकअप किमती 5 लाख रुपये

गिरफ्तार आरोपी  -           मुबारिक पिता इमदाद खाँन निवासी पानपुर थाना नाहरगढ़ जिला मन्दसौर

फरार आरोपीगण -           01. दशरथ पिता भेरूलाल गुर्जर निवासी

कुन्ताखेड़ी थाना सीतामऊ

02.   इरफान उर्फ बबलु पिता इमदाद खाँ निवासी पानपुर थाना नाहरगढ़

03.   रामकरण पिता भुवानीराम माली निवासी राजाखेड़ी थाना सीतामऊ

सराहनीय कार्य

निरीक्षक दिनेश प्रजापति  , उनि शुभम व्यास चौकी प्रभारी साताखेड़ी ,

आऱक्षक  अरुण शर्मा , आऱक्षक  रणजीत सिंह , आऱक्षक विक्रमसिंह , आऱक्षक नरेन्द्र सिंह , आऱक्षक भारतसिंह , आऱक्षक  विजय सिंह , सैनिक नरेन्द्रप्रआर सुरेंद्र गौर, आर घनश्याम पाटीदार सिंह का विशेष योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments