मंदसौर।गरोठ तहसील के ग्राम ढलमु मगरा में समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण को एक पालने में बिठा कर लाया गया, पुष्प वर्षा कर रंग गुलाल उड़ाकर कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। भागवत कथा प्रवक्ता श्री गोवर्धन जोशी निवासी लोटखेडी (तहसील भानपुरा) वाले ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्मानुसार आचरण करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार का किसी भी व्यक्ति के साथ में भेदभाव, छल, कपट नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने राजा बलि की कथा, वामन अवतार तथा श्री रामचरितमानस का संपूर्ण सारांश भी संक्षेप में धर्म प्रेमी जनता को सुनाया।
उन्होंने कहा कि परम प्रतापी धर्म निष्ठ राजा उग्रसेन के घर कंस पैदा हुआ, वहीं हिरण कश्यप के घर भगवान का भक्त प्रहलाद का जन्म हुआ।उन्होंने कहा कि बच्चों को जरूरत से ज्यादा लाड प्यार उन्हें बिगाड़ने में सहायक है।अतः बच्चों से उतना ही स्नेह करें जितना आवश्यक हो। आज की भागवत कथा में अनेक धर्म प्रेमी जनता ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया।



0 Comments