आदिवासी छात्र के साथ पानी पीने की बात को लेकर हुआ झगडा मामला दर्ज


मंदसौर।भाऊगढ थाना क्षेत्र के गांव बालोदिया के आदिवासी  छात्रो के साथ कल सरकारी स्कूल भाऊगढ़ में दोपहर 2 बजे पानी पीने कि बात को लेकर दोनों पक्षों के छात्रो मे विवाद हुवा फिर  स्कूल की छुट्टी होने के 4: बजे बाद स्कुल के दूसरे पक्ष के छात्रो ने अन्य साथियों को बुलाकर आदिवासी छात्रो के साथ  मारपीट की व उनको जातिगत शब्दो से अपमानित किया और  यह जानकारी आदिवासी छात्रों द्वारा कहां गया जिसके विरोध में जय आदिवासी युवा शक्ति जयस टीम संगठन द्वारा भाउगड थाना पहुंचकर आरोपियों के विरोध मे नारे लगाए गए और इस तरह के कृत्य ना हो और उक्त आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट के तहथ मुकदमा दर्ज करवाया गया।
भाउगढ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ जी ने बताया कि मामले की जांच कर जो भी अपराधि है अपराधियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।यह जानकारी जयस के जिला अध्यक्ष संजय खराड़ी द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए बताया गया ,जयस जिला प्रभारी राजू  खराड़ी, वरिष्ठ समाजसेवी पवन जी गमेतिया एवं नागेश्वर भाटी, नरेंद्र गमेतीया, बसंत जी खराड़ी, पारस आजाद ,शंकर खराड़ी ,सुनील और दलोदा ब्लॉक के सभी जयस  साथी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments