मंदसौर। श्री बालाजी भगवान के भक्त परम पूज्य आचार्य श्री रामानुजजी राजकोट 6 नवंबर रविवार को भगवान पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में अपने चातुर्मास की पूर्णाहुति और तुलसी विवाह एवं अन्नकूट के आयोजन में सानिध्य प्रदान करेंगे।इस वृहद आयोजन की रूपरेखा को लेकर पुरानी कृषि उपज मंडी स्थित बालाजी मंदिर परिसर में बालाजी भक्त मंडल एवं श्री हरिकथा आयोजन समिति की एक बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक में रूपरेखा तय की गई कि आचार्य श्री रामानुज जी का लंबे समय बाद मंदसौर में आगमन हो रहा है उस अनुरूप कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की जाए।आचार्य श्री रामानुज जी के सानिध्य में 6 नवंबर रविवार को प्रातः8:30 बजे जीवागंज स्थित जगदीश मंदिर से बैंड बाजे के साथ तुलसी विवाह की बारात शोभा यात्रा के रूप में निकलेगी जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नरसिंहपूरा स्थित अग्रसेन मांगलिक भवन पहुंचेगी जहां पर 10:00 बजे से तुलसी विवाह की रस्म आरंभ होगी और 11:30 बजे आचार्य श्री रामानुज जी के चातुर्मास की पूर्णाहुति होगी तत्पश्चात आशीर्वचन होंगे।तुलसी विवाह के आयोजन में वर पक्ष की ओर से श्री अरुण गोड़ एवं वधू पक्ष की ओर से डॉक्टर कुशल शर्मा रस्म निभाएंगे।
बैठक में आयोजन की रूपरेखा रमाशंकर शर्मा ,नरेंद्र अग्रवाल, अशोक झलोया, ब्रजमोहन गर्ग ने रखी।बैठक में राव विजय सिंह ,रामेश्वर गर्ग, सुंदरलाल पाटीदार , भगवतीलाल जोशी, प्रह्लाद सोनी, चंदा कश्यप ,नागेंद्रसिंह चौहान , राजेन्द्र चाष्टा, अशोक पालीवाल, राजेंद्र तिवारी, योगेंद्र सिंह सिसोदिया राजेंद्र पारीक ,सुरेश पाठक, सुनील कटलाना, नवनीतसिंह अटल बिहारी गोड जगदीश गर्ग बी आर सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।



0 Comments