अल्टो कार से अवैध डोडा चुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर।पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया (भा. पु.से.)के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन,भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जिसके पालन में दिनांक 21.01.2023 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे एसडीओपी सीतामऊ सुश्री निकिता सिंह , थाना प्रभारी शामगढ़ निरी, कमलेश प्रजापति के द्वारा धाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि रितेश नागर मय फोर्स के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया था जो कार्यवाही करते हुऐ ग्राम खजूरोपंथ से बोलिया जाने वाले रास्ते पर पज्याखेडी फन्टा के पास से वाहन चैकिग के दौरान एक सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी अल्टो कार क्रमांक RJ20CE8247 से 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल किमती 150000 रुपये का जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 21.01.2023 को घना प्रभारी शामगढ़ निरी. कमलेश प्रजापति द्वारा उनि रितेश नागर को संदिग्धों की धरपकड हेतु आक्स्मिक वाहन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे उनि नागर द्वारा टीम के साथ ग्राम खजूरीपंथ से बोलिया जाने वाले रास्ते पर वाहन चैकिंग की जा रही थी उसी दौरान सदिग्ध वाहन क्रमांक RJ20CE8247 के चैकिंग स्थल से अचानक पलट कर भागने पर उसको घेराबंदी कर रोका गया व एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन चालक आरोपी बंजरगलाल पिता रामनारायण दागी उम्र 33 साल निवासी पटेल मोहल्ला खराना थाना पिड़ावा जिला झालावाड राजस्थान के कब्जे वाली कार से 04 कट्टो मे भरा कुल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना शामगढ़ पर अपराध क्रमांक 33/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के स्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments