
मंदसौर। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के निर्देशन एवं जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी व विकासखण्ड समन्वयक नारायणसिहं निनामा के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति,जनजागरण विकास समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति राजाखेडी के सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं मुख्यमंत्री सामुदायीक नेतृत्व क्षमता विकास पाठृयक्रम के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्रीजी का जन्मदिवस सादगी से मनाते हुए गांव-गांव में पोधारोपण कर उन्हें बडा करने का संकल्प लिया गया। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के मार्गदर्शन मे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का जन्मदिवस सादगी पुर्ण मनाया गया। पोधा रोपण के साथ ही श्रमदान किया गया। मुख्यमंत्री सामुदायीक नेतृत्व क्षमता विकास पाठृयक्रम के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नशा मुक्त हो गांव हमारा का संकल्प लिया गया। मध्यप्रदेशजनअभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा लाडली बहना योजना के कार्यक्रम का प्रसारण ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया। जिससें प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने सहभागीता कि। पोधारोपण कार्यक्रम में जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी,विकासखण्ड समन्वयक नारायणसिहं निनामा,परामर्शदाता हरिओम गंधर्व,नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिलीप भटनागर,गोपाल लोहार,बद्रीलाल प्रजापत परामर्शदाता हेमन्त गोड,मंगला बैरागी,रविकांत शर्मा,सत्यनारायण प्रजापत ,धारणा गंधर्व,सविता पाठक,हेमलता दुबे,ज्योती धाकड,अंशिका द्विवेदी,किर्तीबाला सावरा,सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments