अफीम की तस्करी करते हुए एक आरोपी धराया


मंदसौर।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ श्री मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी तेजेन्द्र सिह सेंगर के कुशल नेतृत्व में नारायणगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर कार्य़वाही करते हुवे बादरी फंटा बालाजी मन्दिर के सामने से मोटर सायकल क्रमांक MP 14 MW 2133 के चालक मंगल सिह पिता रण सिह सौधिंया राजपुत उम्र 19 साल निवासी डोरवाडी थाना नारायणगढ के कब्जे से 02 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का परिवहन करते हुए मौके पर रंगे हाथों पकडा । मामले मे थाना नारायणगढ पर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 92/2023 धारा 8/18 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम के संबंध मे पुछताछ के लिये पुलिस रिमाण्ड लिया जायेगा। 

गिर. आरोपीः-     

       मंगल सिह पिता रण सिह सौधिंया राजपुत उम्र 19 साल निवासी डोरवाडी थाना नारायणगढ

जप्त मश्रुकाः-     1. कुल 02 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 2,80,000 रुपये ।

                              2. टीवीएस स्पोर्टस मोटर सायकल क्रमांक MP 14 MW 2133  किमती 35,000 रुपये 

पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तेजेन्द्र सिह सेंगर, उनि संजय प्रताप सिह, आर. विनित घारु, आर. देवेन्द्र सिह, आर. दीपक मीणा, आर.राहुल सिह, आर. नरेन्द्र सिह, आर निर्मल सिह, आर. शिवलाल की सराहनिय भूमिका रही ।  

Post a Comment

0 Comments