मंदसौर।पुलिस द्वारा ‘’मै हूँ अभिमन्युम’’ जागरूकता अभियान के अंतर्गत 02 किलोमीटर की मैराथन दौड का आयोजन किया गया। मैराथन दौड में प्रथम आने वाले 06 बालक-बालिकाओं को प़ृथक-पृथक वर्ग में किया गया प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से पुरूस्कृत।
आज दिनांक 14-08-2023 मंदसौर पुलिस द्वारा ‘’मैं हूँ अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड का आयोजन किया गया। मैराथन दौड को प्रात: 07:30 बजे कलेक्टर मंदसौर श्री दिलीप यादव जी के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।गांधी चौराहे से प्रारंभ होकर बीपीएल चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, एमपी बस स्टैंड होते हुये शासकीय पी.जी. कॉलेज मंदसौर पर समाप्त हुई। मैराथन दौड की समाप्ति पर कलेक्टर श्री दिलीप जी यादव द्वारा मैराथन में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को शपथ दिलवाई गई। मैराथन दौड के दौरान कलेक्टलर मंदसौर श्री दिलीप यादव, पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतनाम सिंह समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



0 Comments